
जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। तहसील बार एसोसिएशन जसवंतनगर के नवचयनित पदाधिकारियों को एल्डर्स कमेटी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं के बीच उत्साह एवं हर्ष का माहौल देखने को मिला।
एल्डर्स कमेटी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत प्रमाण पत्र सौंपते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। साथ ही आशा व्यक्त की कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए बार एसोसिएशन की गरिमा एवं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगी।
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले पदाधिकारियों में अध्यक्ष पद पर निर्वाचित एडवोकेट मनोज सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष एडवोकेट संदीप वर्मा, महामंत्री एडवोकेट सौरभ चौहान, कोषाध्यक्ष एडवोकेट रवि प्रताप सिंह तथा सचिव एडवोकेट आलोक रत्न शामिल रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल से सकारात्मक अपेक्षाएं व्यक्त कीं।
कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता पी.सी. श्रीवास्तव, रवि दीक्षित, रमन त्रिपाठी, यशपाल सिंह, रामाधार सिंह कुशवाहा, सौमिल सक्सेना, संजीव यादव, राजीव चतुर्वेदी, रामशंकर, मणिशंकर गुप्ता, सुरेंद्र बाबू, विपिन बिहारी, अवनीश कुमार यादव, महेंद्र प्रताप, मलखान सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम कुमार शाक्य ने किया।
