
चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद के मुगलसराय में अतिक्रमण हटाओ अभियान का चरण शुरू सपा कार्यालय से चली बुलडोजर कार्रवाई मुगलसराय कस्बे में अतिक्रमण हटाओ अभियान का चरण शुक्रवार को दोबारा शुरू हो गया। प्रशासन ने दो दिन की मोहलत समाप्त होने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय से बुलडोजर कार्रवाई की शुरुआत की अभियान शुरू होने से पहले सुबह कोतवाली परिसर में अधिकारियों द्वारा ब्रीफिंग की गई जिसके बाद चिन्हित क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने का कार्य तेज कर दिया गया। बताया कि पिछले चरण के दौरान कई अतिक्रमणकारियों ने स्वयं कब्जा हटाने के लिए प्रशासन से दो दिन का समय मांगा था।
प्रशासन ने मानवीय आधार पर उन्हें राहत देते हुए मोहलत दी थी। हालांकि, निर्धारित समय सीमा पूरी होते ही प्रशासन ने फिर सख्त रुख अपनाते हुए अभियान को गति दे दी पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि अभियान के सातवें दिन तक करीब ढाई सौ अतिक्रमित मकानों को हटाया जा चुका है उन्होंने कहा कि नगर की सड़कों के किनारे बचे हुए अन्य अतिक्रमणों को भी जल्द हटाया जाएगा ताकि सड़क चौड़ीकरण का कार्य तेजी से शुरू कराया जा सके अभियान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मौके पर उपजिलाधिकारी एसडीएम. नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी, क्षेत्राधिकारी (सीओ) तथा मुगलसराय थानाध्यक्ष भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर पूरे नगर में हलचल बनी हुई है जिन लोगों ने अभी तक स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया है उनमें प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर चिंता बढ़ गई है प्रशासन का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना सड़कों को चौड़ा करना और नगरवासियों को जाम व गंदगी की समस्या से राहत दिलाना है।
