Homeउत्तर प्रदेशफ्लाईओवर ब्रिज से ऊपर होकर रात्रि में गुजर रहीं रोडवेज बसें, मुख्य...

फ्लाईओवर ब्रिज से ऊपर होकर रात्रि में गुजर रहीं रोडवेज बसें, मुख्य चौराहे पर घंटों इंतजार को मजबूर यात्री

89728 edited

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने फ्लाईओवर के शुरू होने के बाद परिवहन निगम की रोडवेज बसें अब सर्विस रोड और नगर के मुख्य बस स्टैंड चौराहे पर आने के बजाय सीधे ओवरब्रिज से गुजर रही हैं। इससे स्थानीय यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के मुख्य चौराहे और बस स्टैंड पर दिन-रात यात्री बसों के इंतजार में बैठे रहते हैं, लेकिन अधिकांश बसें बिना रुके सीधे निकल जाती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आगरा, कानपुर,इटावा, मथुरा और औरैया के अलावा इटावा रेल्वे स्टेशन के साथ अन्य शहरों से आने वाले यात्रियों को बस चालक नगर के पूर्वी या पश्चिमी छोर पर उतार देते हैं, जो मुख्य चौराहे से करीब एक किलोमीटर दूर पड़ता है। इसके बाद यात्रियों को पैदल चलकर घर या बाजार तक पहुंचना पड़ता है। रात के समय यह समस्या और गंभीर हो जाती है। अकेली महिलाओं, बीमार बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ यात्रा कर रहे लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ रही है।

लोगों का कहना है कि देर रात बस से उतरने के बाद उन्हें सुनसान रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। वहीं मजबूरी का फायदा उठाकर ई-रिक्शा और ऑटो चालक यात्रियों से दोगुना और तीन गुना तक किराया वसूल रहे हैं। कई यात्रियों ने बताया कि यदि बसें पहले की तरह सर्विस रोड से होकर मुख्य चौराहे तक आएं तो लोगों को राहत मिल सकती है।
नगरवासियों ने परिवहन निगम और प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख रोडवेज बसों का ठहराव नगर के मुख्य चौराहे बस स्टैंड पर सुनिश्चित कराया जाए, ताकि यात्रियों को अनावश्यक परेशानी से बचाया जा सके।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular