Homeउत्तर प्रदेशमिशन समाधान का असर: सैकड़ों बीघा जमीन कब्जामुक्त, लोगों को मिला हक

मिशन समाधान का असर: सैकड़ों बीघा जमीन कब्जामुक्त, लोगों को मिला हक

89844

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। “मिशन समाधान” अभियान के तहत जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सैकड़ों बीघा जमीन को कब्जामुक्त कराया है। लंबे समय से दूसरों के कब्जे में रही भूमि वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई और कई परिवारों में जश्न का माहौल बन गया।

जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी की पहल पर पूरे जनपद की सभी तहसीलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर पहुंचीं और चिन्हित भूमि विवादों का निस्तारण किया। अवैध कब्जों को हटाकर पात्र लोगों को उनकी जमीन पर दोबारा काबिज कराया गया।

ग्राम अहिरवा में करीब 75 बीघा भूमि से अतिक्रमण हटाकर उसे खेल के मैदान, विद्यालय और चारागाह के लिए सुरक्षित किया गया। वहीं कई गांवों में चकरोडों की पैमाइश कराकर मिट्टी डलवाई गई, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिली।

तहसील सदर के परौंख गांव में 42 बीघा ग्रामसभा भूमि को कब्जामुक्त कराया गया, जबकि अन्य गांवों में नाली, चकरोड और मरघट की जमीन को भी अतिक्रमण से मुक्त कर ग्राम प्रधानों को सौंपा गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां लोगों को उनका हक मिला, वहीं गांवों में विकास कार्यों को भी नई गति मिली है।

MiH News
MiH Newshttps://mihnews.in
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular