Homeउत्तर प्रदेशझपकी लगने से कैंटर में घुसी बस,सात यात्री घायल

झपकी लगने से कैंटर में घुसी बस,सात यात्री घायल

89878

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया, जब गुड़गांव से इटावा जा रही एक बस आगे चल रहे कैंटर में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में बस में सवार सात यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल ले गए।

थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि बस संख्या यूपी 75 बीटी 1447 सुबह करीब 6:30 बजे गुड़गांव से इटावा की ओर जा रही थी। जैसे ही बस राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित जमुना बाग गाँव के समीप एक ढाबे के सामने पहुंची, तभी चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर लगते ही बस में चीख-पुकार मच गई और यात्री घबरा गए।

हादसे में 24 वर्षीय शिखा पत्नी गोविंद निवासी भिंड (मध्यप्रदेश), 28 वर्षीय गोविंद पुत्र माताप्रसाद निवासी लहार जिला भिंड, 27 वर्षीय पूजा देवी पत्नी आलोक शाह, सात वर्षीय रूवी पुत्री आलोक निवासी कटरा बल सिंह बस अड्डे के पीछे इटावा, 40 वर्षीय मुन्नी देवी पत्नी मुन्नालाल निवासी इटावा, 37 वर्षीय शिव सिंह पुत्र लाखन सिंह निवासी फफूंद औरैया तथा 32 वर्षीय युवक निवासी काजीपुर फफूंद घायल हो गए।

सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक यशवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी भिजवाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह व डॉ. विकास अग्निहोत्री ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। बाद में परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें निजी अस्पतालों में ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular