
जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। थाना क्षेत्र में पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर संभावित वारदात को टाल दिया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि उपनिरीक्षक मनीष कुमार टीम के साथ कचौरा घाट बाईपास पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर रेलवे पुल के नीचे संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
तलाशी लेने पर आरोपी के पास से एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम समीर उर्फ राज निवासी खेर नगर, सब्जी बाजार के पास थाना तिर्वा जनपद कन्नौज तथा वर्तमान में नगला खुमान कांशीराम कालोनी कचौरा रोड बताया।
पुलिस के अनुसार आरोपी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
