Homeउत्तर प्रदेशजवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26 में एस. डी. कान्वेंट पब्लिक...

जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा सत्र 2025-26 में एस. डी. कान्वेंट पब्लिक स्कूल के 14 छात्रों ने की सफलता हासिल

54134

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (सत्र 2025-26) में सफलता हासिल नगर के एस.डी. कान्वेंट पब्लिक स्कूल के 14 विद्यार्थियों ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (सत्र 2025-26) में सफलता हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर बुधवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित कर सफल छात्र-छात्राओं का अभिनंदन किया गया।
सम्मानित समारोह में प्राची, कनक, लक्ष, सुशांत, आदर्श सिंह, मयंक यादव, अनुराग, माधव झा, छवि, नैंसी, विपिन, राघव, ऋषभ और सौरभ को अतिथियों व शिक्षकों ने पुष्पहार पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विद्यालय के संरक्षक ठाकुर रामानंद सिंह चौहान के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम की, मुख्य अतिथि के रूप में पीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल की प्रबंधक अर्चना चौहान मौजूद रहीं। वहीं एसडी कान्वेंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कुंवर आदित्य सिंह चौहान, प्रधानाचार्य अवनीश मिश्रा, पीएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य राममोहन शर्मा, नरसिंह चौहान, यदुवीर सिंह, छोटे यादव, लक्ष्मी तोमर, सुनीता तोमर, साक्षी व एकता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

अतिथियों ने कहा कि विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता अर्जित की है, जो अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करें तो सफलता निश्चित रूप से प्राप्त होती है। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि चयनित सभी छात्र-छात्राएं अब जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश लेंगे। इस उपलब्धि से अभिभावकों में भी खुशी का माहौल देखा गया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular