Homeउत्तर प्रदेशसंचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों...

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत दवा का छिड़काव, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के प्रयास

63827

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर पालिका द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत नगर के विभिन्न मोहल्लों में मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। इसी क्रम में मोहल्ला केस्त और रामलीला रोड सहित अन्य क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्यामवचन सरोज के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों के खतरे को कम करना है। कर्मचारियों ने गलियों, नालियों और जलभराव वाले स्थानों पर दवा का छिड़काव कर मच्छरों के पनपने की संभावनाओं को रोकने का प्रयास किया।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि संचारी रोगों से बचाव किया जा सके। इस दौरान नगर पालिका के कई कर्मचारी मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। नगर पालिका द्वारा आगे भी नियमित रूप से इस तरह के अभियान चलाए जाने की बात कही गई है।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular