Homeउत्तर प्रदेशडॉ भीमराव अम्बेडकर शोभा यात्रा से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा...

डॉ भीमराव अम्बेडकर शोभा यात्रा से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

68549

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। रविवार देर शाम एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने नगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पैदल गश्त की। इस दौरान उनके साथ थानाध्यक्ष कमल भाटी सहित पुलिस बल मौजूद रहा।

आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर शोभायात्रा को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधिकारियों ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान एसपी सिटी ने जुलूस के निर्धारित रूट का बारीकी से निरीक्षण किया और संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया। उन्होंने मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी चेक की और संबंधित अधिकारियों को उन्हें दुरुस्त रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी स्थिति में निगरानी व्यवस्था प्रभावी बनी रहे।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने और अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी सिटी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील की, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular