
अजीतमल,औरैया। कस्बे में सूर्य नगर ब्लॉक रोड अजीतमल स्थित सेराबेस्ट हैप्पी फैमिली सेन्टर का पूर्व प्रशासनिक अधिकारी स्वास्थ्य विभाग रिज़वान अहमद ने फीता काटकर उदघाटन किया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने रिज़वान अहमद का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत सम्मान किया।
इस मौके पर सेराबेस्ट हैप्पी फैमिली के मार्केटिंग डायरेक्टर मोहम्मद आमीन भाई ने बताया कि इस मशीन से लगातार थैरेपी लेने से लाइलाज परेशानियों में आराम मिलता है, उन्होंने बताया जो भी महिला या पुरुष कमर दर्द, जोड़ों का दर्द, सर्वाइकल, पैरालाइसिस, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर ,गठिया , हृदय सम्बन्धित परेशानियों मे लगातार थैरेपी लेने से आराम मिलता है।

पूर्व प्रशासनिक अधिकारी रिज़वान अहमद ने सेंटर पर मौजूद सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सबको पुराना कल्चर याद करना चाहिए जिस समय हम सभी लोग हाथों से कुआं से पानी निकालते थे, हाथों से नल चलाते थे, महिलाएं सुबह उठकर हाथों से चकिया से आटा पीसती थी, लेकिन अब सब कुछ खत्म है, इसलिए हमारे शरीर के एक्यूप्रेशर पॉइंट खुल नहीं पाते। इसलिए हम सबको सेराबेस्ट कंपनी के प्रोडक्टों को इस्तेमाल करना चाहिए ये प्रोडक्ट काबिले तारीफ है और इससे कई लाइलाज परेशानियों में आराम मिलता है।
इस अवसर पर सेराबेस्ट कंपनी की 18 वीं वर्षगांठ मनाई गई और सेंटर पर मौजूद सभी लोगों ने मिलकर केक काटा और एक दूसरे को बधाई दी ।
सेंटर एरिया डायरेक्टर जय कृष्णा और सेंटर ऑनर स्वेता मेम ने आए हुए सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि स्वास्थ्य से बढ़कर दुनियां में कुछ नहीं ।
