
जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। राष्ट्रीय सनातन एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष वैभव चास्टा ने जिला शासकीय अधिवक्ता (क्राइम) इटावा शिव कुमार शुक्ला को प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत चतुर्वेदी की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारिणी में विधि सलाहकार पद पर मनोनीत किया है। मनोनयन पत्र उन्हें एक सम्मान समारोह के दौरान प्रदान किया गया। समारोह में प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत चतुर्वेदी, मंच के संरक्षक एडवोकेट उमेश दुबे एवं श्याम चौधरी ने संयुक्त रूप से शिव कुमार शुक्ला को मनोनयन पत्र भगवान परशुराम की प्रतिमा और तलवार सौंपी।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने कहा कि शिव कुमार शुक्ला के विधिक अनुभव और सामाजिक सरोकारों का लाभ संगठन को मिलेगा। उनके मार्गदर्शन में संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को विधिक रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुखबीर सिंह यादव, प्रदीप पांडे, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अजीत तोमर, एड. संजय कुमार,एड. तुषार गुप्ता, प्रमोद कुमार, सुबोध राजपूत, कमल किशोर माथुर, शिवम तिवारी, सुमित कुमार आर्य, बंटी मिश्रा, दिव्या मोहन चतुर्वेदी सहित अनेक पदाधिकारी, अधिवक्तागण एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अंत में सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
