Homeउत्तर प्रदेशउपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए ग्रामीण किया प्रदर्शन

उपद्रवियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए ग्रामीण किया प्रदर्शन

90892

चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद के चहनियां बलुआ थाना क्षेत्र के कैलावर में बाबा साहेब की तैल चित्र और झंडा उखाड़ने वाले उपद्रवियों के खिलाफ ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तार करने की मांग किया 12 मई को विशाल धरना प्रदर्शन की चेतावनी दिया प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणो ने कहा कि कैलावर में बिगत कई वर्षों से डॉ. भीमराव अम्बेडकर साहब जी की प्रतिमा लगाकर और झंडा लगाकर गांव की महिला पुरूष बच्चे बुजुर्ग हर रोज बाबा साहब की पूजा अर्चना और गाना बजाना करते चले आ रहे हैं कुछ उपद्रवियों ने महिलाओं को पूजा अर्चना करते हुए देखकर अभद्र भाषाओं का प्रयोग करते रहते हैं और तमाम तमाम किस्म की छीटा कसी कराते रहते हैं।

बीते मंगलवार को उपद्रवीयो ने गोल गिरोह बनाकर डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की तैल चित्र को क्षतिग्रस्त कर चोरी करते हुए बाबा साहब का झंडा उखाड़ दिया गांव के लोगों ने उपद्रियो को झण्डा उखाड़ने से रोका तो उपद्रवियों ने लाठी डंडा और धारदार हथियार से लैस होकर गांव वालों को गालियां देते हुए जान से मारने की कोशिश किये इसकी भी वीडियो रिकॉर्डिंग बनाई गई है यदि मुकदमा दर्ज नही हुआ और गिरफ्तारी नही हुई तो 12 मई को चन्दौली में भारत मुक्ति मोर्चा एवं बहुजन क्रांति मोर्चा संगठन के बैनर तले धरना प्रदर्शन होगा प्रदर्शन करने वालो में चिंता देवी, मीरा देवी, वीरेंद्र कुमार, राम प्रताप, अजय, नामवर, प्रमोद, भोला, निशा, रुस्तम, उमरावती आदि लोग उपस्थित रहे ।

MiH News
MiH Newshttps://mihnews.in
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular