Homeउत्तर प्रदेशट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

ट्रैक पर मिला अज्ञात युवक का शव

90246

अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी साइड बैशोली गांव के सामने डाउन लाइन ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। शुक्रवार सुबह ट्रैक पेट्रोलिंग कर रहे की-मैन लवलेश ने युवक का शव देखा तो तत्काल स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। सूचना पर आरपीएफ के अजय चौहान मौके पर पहुंचे और रेलकर्मियों की मदद से शव को ट्रैक से हटाकर लाइन को क्लियर कराया गया।

घटना किलोमीटर संख्या 1118/6-8 के मध्य की बताई जा रही है।
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की उम्र लगभग 25 वर्ष बताई जा रही है। उसने नीली जीन्स, सफेद-नीली लाइन वाली टी-शर्ट पहन रखी थी तथा पैरों में मोजे थे। सूचना मिलने पर सिविल पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी है।

Sandip Kumar
Sandip Kumarhttps://mihnews.in
10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे है। अब MiH News के लिए काम करते है, इसमें क्राइम की खबरें को प्रकाशित करते है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular