Homeउत्तर प्रदेशसीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सीएचसी में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

86617

बेला (औरैया)। क्षेत्र के धर्मपुर ज्ञानी निवासी संगीता (23) पत्नी पंकज कुमार की प्रसव के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया कि संगीता को रविवार सुबह करीब 10 बजे प्रसव पीड़ा होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सहार में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, लेकिन नवजात मृत पैदा हुआ। दोपहर करीब 3 बजे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। परिजनों के अनुसार, घर लौटते समय संगीता की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी और घबराहट होने पर तत्काल उसे सीएचसी बेला लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका की शादी करीब पांच वर्ष पूर्व हुई थी। वह मूल रूप से फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज क्षेत्र निवासी गंगाचरण की पुत्री थी। उसके परिवार में तीन वर्ष की एक पुत्री वैष्णवी है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। मौक़े पर बेला प्रभारी अनिलेश यादव, आरछी, अंकुश चौधरी, विशाल तंवर, देवव्रत सहित पुलिस बल रहा मौजूद।

Sandip Kumar
Sandip Kumarhttps://mihnews.in
10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे है। अब MiH News के लिए काम करते है, इसमें क्राइम की खबरें को प्रकाशित करते है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular