
अछल्दा। अछल्दा प्रीमियर लीग (एपीएल) के तहत रविवार शाम खेले गए अंतिम मुकाबले में नहर बाजार और हरिगंज बाजार के बीच बेहद रोमांचक मैच देखने को मिला। कांटे की टक्कर वाले इस मुकाबले में नहर बाजार टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मात्र 2 रन से जीत हासिल की।
मैच के दौरान दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम दिखाया, जिससे दर्शकों में खासा उत्साह बना रहा।
मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा, लेकिन नहर बाजार टीम ने संयम बनाए रखते हुए जीत अपने नाम कर ली। शानदार प्रदर्शन के लिए नहर बाजार टीम के खिलाड़ी शाहिद को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे आलोक शर्मा, संदीप कुमार पत्रकार और फिरोज खान ने शाहिद को शील्ड व पुरस्कार देकर सम्मानित किया और उनके खेल की सराहना की।
