
बेला (औरैया)। जनपद के बिधूना तहसील के विकासखंड सहार के ग्राम डमरपुर के उत्तर दिशा की तरफ अज्ञात कारणों से खेतों में कम्पईन मशीन द्वारा काटी गई फसल के अवशेष एवं भूसे मे आग लग गई,घटना के दौरान चल रही तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धर लिया,जिससे आसपास के 50 ऐकड़ खेतों में आग लग गई,आग इतनी तेज थी कि,आग हवाओ के झोंको के साथ इधर उधर के खेतों में पहुंचकर लाखी गांव तक के खेतों में पहुंच गई,सड़क से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने जब आग की लपटों को देखा तो घटना की सूचना थाना पुलिस एवं फायर बिग्रेड को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया।
ग्राम डमरपुर निवासी संतोष, रवींद्र सतेंद्र यादव,एवं लखी गांव निवासी रामबाबू,विनोदकुमार, ईश्वरदयाल, दसरथ, इंद्रपाल,कैलाश,संजू,दीपू,
शत्रुघ्न सिंह, कल्लू सिंह,सोनू, पुत्तू, अनिल ने बताया,आग अज्ञात कारणों से लगी है,जो कि डमरपुर गांव की तरफ से चली है,तेज हवाओं के चलते आग लाखी गांव के अन्य खेतों में जा पहुंची,गनीमत तो ये रही कि खेतों में गेहूं की फसल कट चुकी थी,नहीं तो कोई बड़ी घटना हो सकती थी। भूसा और अवशेष जल के नष्ट हो चुकी है। घटना के दौरान,मौके पर याकूबपुर चौकी इंचार्ज संदीप जादौन,कांस्टेबल हरिश्चन्द्र,दमकल कर्मी योगेश कुमार,गजेंद्र सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल रोहित यादव ने घटना का आंकलन कर शासन को रिपोर्ट भेजनी की बात कही।
