Homeउत्तर प्रदेशसमाधान दिवस में 12 शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं

समाधान दिवस में 12 शिकायतें, मौके पर एक का भी निस्तारण नहीं

85623

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। तहसील सभागार में शनिवार को उपजिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 12 शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन किसी भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इससे फरियादियों में मायूसी देखी गई।
कार्यक्रम में विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। कटरा बिल्लू चयान निवासी मुस्तकीम ने जमीन पर अवैध कब्जा हटवाने की मांग की। नगला नरिया की प्रतिभा यादव ने आम रास्ते के निर्माण में दबंगों द्वारा बाधा डालने की शिकायत की।

जनकपुर के राजेश कुमार ने चकरोड निकाले जाने का विरोध जताया, जबकि नगला लायक के सुखबीर सिंह ने अतिक्रमण की पुनरावृत्ति का आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों की जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह, तहसीलदार नेहा सचान, बीडीओ मनोज कुमार, बीईओ गिरीश कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular