Homeउत्तर प्रदेशपरशुराम जयंती पर विशेश्वर धाम में हवन-पूजन, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

परशुराम जयंती पर विशेश्वर धाम में हवन-पूजन, भंडारे में उमड़ा जनसैलाब

74275

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर के कोठी कैस्त स्थित विशेश्वर धाम मंदिर परिसर में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान परशुराम से सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। सर्वसमाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई और आयोजन को सफल बनाया।

हवन के उपरांत मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ब्राह्मण समाज सहित अन्य समाज के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। नवनियुक्त ब्राह्मण स्वाभिमान समिति के अध्यक्ष रामरूप दुबे और कार्यक्रम संयोजक ऋषिकांत चतुर्वेदी ने बताया कि भगवान परशुराम शक्ति, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं। उनकी जयंती पर ऐसे आयोजन समाज में एकता और भाईचारे का संदेश देते हैं। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रमेश नरेश शर्मा, प्रदीप पांडे, संजय दुबे, राजीव मिश्रा, पवन दुबे, बंटी बाजपेई, नंदकिशोर दुबे, लालजी मिश्रा, दीपक त्रिपाठी, संजीव तिवारी, नंदकिशोर अग्निहोत्री, उमेश दुबे, नीरज दुबे, रामसुंदर मिश्रा, वीरेंद्र, कमलेश तिवारी, सत्यनारायण दुबे, संजीव पाठक, राम उपाध्याय, करणी सेवा अध्यक्ष रवि चौहान, कैस्त प्रधान भोलू ठाकुर, नगर पालिका परिषद चेयरमैन सत्यनारायण संखवार, राहुल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग व समाजसेवी मौजूद रहे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर समिति और स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों की गूंज बनी रही।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular