Homeउत्तर प्रदेशगैस की किल्लत से हाहाकार, एजेंसी पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था नदारद

गैस की किल्लत से हाहाकार, एजेंसी पर उमड़ी भीड़, सुरक्षा व्यवस्था नदारद

64716

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। क्षेत्र में रसोई गैस की भारी किल्लत के चलते लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इंडेन गैस एजेंसी के सिलेंडर वितरण स्थल पर सोमवार को सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें लग गईं, जिनमें महिलाएं और बुजुर्ग भी बड़ी संख्या में शामिल रहे। घंटों इंतजार के बावजूद गैस न मिलने से लोगों में नाराजगी और आक्रोश देखने को मिला।
स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब गैस सप्लाई करने वाली गाड़ी समय पर नहीं पहुंची। इसके बावजूद हाइवे किनारे हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए और सिलेंडर मिलने की उम्मीद में इधर-उधर भटकते नजर आए। भीड़ के चलते वहां अव्यवस्था का माहौल बना रहा।
सबसे चिंताजनक बात यह रही कि इतनी बड़ी भीड़ के बावजूद मौके पर किसी प्रकार की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था नहीं दिखी। न तो पुलिस बल की तैनाती थी और न ही भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई इंतजाम किए गए थे। लोग अव्यवस्थित तरीके से हाइवे के किनारे खड़े और घूमते रहे, जिससे कभी भी हादसे की आशंका बनी रही।
रामकिशोर, दिलीप, पूजा, ऊषा, आलोक,मनोज,आशा,प्रतीक्षा, संजय, अखिलेश, शेर सिंह, मनीष आदि लोगों का कहना है कि आए दिन गैस की किल्लत से उन्हें जूझना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाए और वितरण के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular