Homeउत्तर प्रदेशभगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह से...

भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और उत्साह से गूंजा नगर

61593

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर में मंगलवार को जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अनुपम संगम देखने को मिला।
शोभायात्रा में सुसज्जित रथ पर भगवान महावीर विराजमान रहे, जिनके साथ तन्मय जैन बैठे थे, जबकि सारथी के रूप में महेश चंद पंकज जैन ने भूमिका निभाई। कुबेर इंद्र के रूप में नीरज जैन (फड्डू) एवं चार इंद्रों के रूप में राजकमल चिराग, नरेंद्र कुमार अनिल जैन, हिमांशु जैन और राजेश जैन शामिल रहे। आलीशान बग्गी में मुकतेश जैन, मनोज जैन और मानस जैन सवार रहे, वहीं रथ पर जिनवाणी लेकर दिनेश चंद गौरव जैन उपस्थित रहे।
शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्राधिकारी (सीओ) आयुषी सिंह ने भगवान महावीर की प्रथम आरती कर किया। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सर्व समाज के लोगों ने भगवान की आरती कर पुष्प वर्षा की। महिलाएं और युवतियां भक्ति गीतों पर नृत्य करती नजर आईं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
भीषण गर्मी को देखते हुए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और सेवा भावी संगठनों द्वारा जगह-जगह पानी और शरबत का वितरण किया गया। मुख्य बाजार स्थित श्याम गारमेंट्स पर सुरेंद्र कुमार विवेक जैन द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। घोड़ा बग्गी, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजों ने माहौल को और अधिक आकर्षक बना दिया।
शोभायात्रा लुधुपुरा होते हुए पुनः पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई, जहां भगवान का दिव्य अभिषेक और शांतिधारा की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन के साथ भगवान महावीर के आदर्शों का गुणगान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जैन समाज एवं बाहर से आए साधर्मियों के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धरवार और सैमरा जैन समाज के लोगों की भी सक्रिय भागीदारी रही।
महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति, जो राजेश जैन, तन्मय जैन, नलिन जैन और अनुपम जैन के संरक्षण में कार्य कर रही है, के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एकांश जैन, मोहित जैन, आशीष जैन, विवेक जैन, अतुल जैन, अंकित जैन, रोहित जैन, सचिन जैन, सौरभ जैन, वैभव जैन, विनीत जैन, सोनू चेतन जैन (पत्रकार), पंकज जैन सोनू, दीपक जैन मोनू, सम्यक जैन, प्रखर जैन, नीरज जैन (फड्डू), प्रयांश जैन, उपेंद्र जैन और नितिन जैन (सिंटू) सहित अनेक लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
भगवान महावीर स्वामी का जन्म लगभग 2625 वर्ष पूर्व हुआ था। उनके अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और “जियो और जीने दो” के सिद्धांत आज भी समाज को शांति, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देते हैं।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular