Homeउत्तर प्रदेशएंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय, महिला सुरक्षा को लेकर घर-घर पहुंची पुलिस

एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय, महिला सुरक्षा को लेकर घर-घर पहुंची पुलिस

60054

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर क्षेत्र में महिला सुरक्षा और उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एंटी रोमियो स्क्वायड और मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने पीड़ित महिलाओं के घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि पिछले छह माह में दहेज उत्पीड़न और महिला उत्पीड़न से जुड़े 24 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि पीड़िताओं को सुरक्षा का भरोसा देना भी है।

60045

अभियान के तहत उपनिरीक्षक मनीष कुमार उन पीड़ित महिलाओं के घर एंटी रोमियो स्क्वायड टीम के उपनिरीक्षक शुभम वर्मा, महिला आरक्षी संगम और मंजू के साथ पहुंचे जिन्होंने अपने मामले थाना में दर्ज कराए थे उनकी काउंसलिंग की और यह जानकारी ली कि कहीं उन्हें किसी प्रकार की धमकी या दबाव तो नहीं दिया जा रहा है अगर ऐसा कोई मामला है तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।वहीं इस टीम ने बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।इस दौरान संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों को रोककर पूछताछ की गई और अनावश्यक रूप से घूमने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular