Homeउत्तर प्रदेशसंचारी रोग नियंत्रण अभियान पर विचार विमर्श , 1 अप्रैल से शुरू...

संचारी रोग नियंत्रण अभियान पर विचार विमर्श , 1 अप्रैल से शुरू होकर गाँव -गाँव चलेगा विशेष अभियान

56708

जसवन्तनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर क्षेत्र में 1 अप्रैल से संचारी रोग नियंत्रण माह की शुरुआत होने जा रही है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग, पंचायत विभाग और पशुपालन विभाग मिलकर गाँव-गाँव में विशेष जागरूकता एवं रोकथाम अभियान चलाएंगे। अभियान का उद्देश्य मच्छरजनित और अन्य संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाना है। स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग के माध्यम से मुर्गी पालन एवं सूअर पालन केंद्र संचालकों को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्हें अपने केंद्रों पर फैली गंदगी को गड्ढों में डालकर नष्ट करने के लिए कहा गया है, ताकि संक्रमण फैलने की आशंका कम हो सके।
वहीं एडीओ पंचायत के नेतृत्व में प्रत्येक ग्राम पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका द्वारा नियमित रूप से दवा का छिड़काव कराया जाएगा। जलभराव वाले स्थानों, नालियों और गंदगी वाले इलाकों को चिन्हित कर विशेष सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

अभियान के तहत आशा बहुएं घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। वे कूलर, घड़े और अन्य जल स्रोतों की जांच कर उनमें जमा पानी की स्थिति का आकलन करेंगी तथा नालियों में हो रहे जलभराव की रिपोर्ट तैयार करेंगी, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीरेन्द्र सिंह, डॉ. अंकिता गौतम, चीफ फार्मासिस्ट अनिल कुमार, सुनील कुमार, स्टाफ नर्स रेनू, अनीता, सीएचओ तृप्ति पाल और निशा यादव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने आमजन से अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular