Homeउत्तर प्रदेशतहसील दिवस में आईं 5 शिकायतें, एक का भी मौके पर निस्तारण...

तहसील दिवस में आईं 5 शिकायतें, एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं

56726

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। तहसील सभागार में उप जिलाधिकारी कुमार सत्यम जीत की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल पांच शिकायतें दर्ज की गईं, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। इस पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को नाराजगी जताते हुए सभी मामलों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

तहसील दिवस में ग्राम पाठकपुरा की पूजा कुमारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम काटे जाने की शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि पात्र होने के बावजूद उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा, जबकि उनके पास पक्का मकान भी नहीं है। वहीं नगला भिकन की रीना देवी ने अपनी सास के निधन के बाद अंत्योदय राशन कार्ड अपने नाम स्थानांतरित कराने की मांग की।

इसके अलावा ग्राम भगवानपुरा निवासी लक्ष्मण सिंह ने जमीनी विवाद में कार्रवाई की गुहार लगाई, जबकि दिलीप कुमार ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। सभी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित विभागों को जांच कर शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
इस दौरान तहसीलदार नेहा सचान, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, उपखंड अधिकारी विजली आनंदपाल, ईओ नगर पालिका श्यामवचन सरोज, स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. वीरेंद्र सिंह,एडीओ कृषि बलवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular