Homeउत्तर प्रदेशउधारी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा...

उधारी के पैसे मांगना पड़ा भारी, दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन से ज्यादा घायल

breaking news

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। क्षेत्र के ग्राम नगला कंचनिया में शनिवार दोपहर उधारी के पैसे मांगने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार करीब एक बजे गांव निवासी रंनधोर सिंह ने अवनीश कुमार से खेती से जुड़े उधार के पैसे मांगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। शोर-शराबा सुनकर दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

इस मारपीट में एक पक्ष से अवनीश कुमार (35) पुत्र राम सिंह घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से रामवीर (53), रंनधौर (50), नरेंद्र सिंह (26), पुष्पा देवी (35), जितेंद्र (25) और अखिलेश (16) घायल हुए हैं।
सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शुभम वर्मा और शिव शंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रंनधौर को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलते ही उसके आधार पर मामले में कार्रवाई की जायेगी अभी घायलों का मेडीकल परीक्षण करा दिया गया है।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular