Homeउत्तर प्रदेशचैत्र नवरात्रि में ब्रह्माणी देवी मेले में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की...

चैत्र नवरात्रि में ब्रह्माणी देवी मेले में तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा

55770

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। मिशन शक्ति के साथ सख्त सुरक्षा,क्षेत्र की बीहड़ी ग्राम पंचायत नगला तौर से गुजरने वाली यमुना नदी की तलहटी में स्थित प्राचीन सिद्धपीठ ब्रह्माणी देवी मंदिर पर चल रहे लख्खी मेले के तृतीय दिवस मां चंद्रघंटा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। अलख सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। भोर होते ही दूर-दराज से आए श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। महिलाएं, पुरुष और बच्चे माता के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ मां चंद्रघंटा के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में ग्रामीण अंचलों के अलावा आसपास के जनपदों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह सुबह मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बढ़पुरा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र मिश्रा, बलरई थाना प्रभारी निरीक्षक दिवाकर सरोज, उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह व जसवंत सिंह के साथ पुलिस बल की तैनाती का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतारें बनवाकर व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने के निर्देश दिए, जिससे भीड़ नियंत्रण में रही। इस दौरान मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जनाना बाजार में महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा, जागरूकता और अधिकारों के प्रति सचेत किया गया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों और सुरक्षा उपायों की जानकारी भी दी गई, जिससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ा।
पुलिस बल द्वारा मेले में चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखी गई है। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात कर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन की सतर्कता के चलते श्रद्धालु सुरक्षित माहौल में दर्शन कर रहे हैं। मेले में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आयोजन को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular