Homeउत्तर प्रदेशमिशन शक्ति टीम ने भटकी महिला को परिजनों से मिलाया

मिशन शक्ति टीम ने भटकी महिला को परिजनों से मिलाया

55675

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। मिशन शक्ति फेज-5 के 19 मार्च से शुरू हुए द्वितीय चरण के तहत सक्रिय टीम ने शनिवार को सराहनीय कार्य करते हुए एक भटकी महिला को सकुशल उसके परिजनों से मिलाया। उपनिरीक्षक ललित चतुर्वेदी के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम नगर के केला देवी मंदिर पर तैनात थी, तभी वहां एक महिला बदहवास हालत में इधर-उधर भटकती हुई मिली। महिला की मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह कुछ भी स्पष्ट रूप से बताने में असमर्थ थी।

टीम महिला को थाने लेकर आई, जहां मिशन शक्ति में तैनात महिला आरक्षी रश्मि और सुरेखा ने उसकी काउंसिलिंग की। कुछ समय बाद महिला की स्थिति में सुधार हुआ, तब उसने अपना नाम मधुबाला पत्नी अहिवरन सिंह निवासी ग्राम विरुहुनि, थाना अजीतमल, जनपद औरैया बताया। इसके बाद उपनिरीक्षक ने अजीतमल पुलिस से संपर्क किया।
सूचना मिलते ही महिला का पुत्र अंशुल थाने पहुंच गया। आवश्यक पुष्टि के बाद मिशन शक्ति टीम ने महिला को उसके पुत्र के सुपुर्द कर दिया। पुत्र ने बताया कि उसकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और अक्सर बिना बताए घर से चली जाती हैं।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular