Homeउत्तर प्रदेशइटावासराय खाम मस्जिद से दो लाउडस्पीकर हटाए, प्रशासन की कार्रवाई

सराय खाम मस्जिद से दो लाउडस्पीकर हटाए, प्रशासन की कार्रवाई

54705

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। शासन की मंशा के अनुरूप और ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण के दिशा-निर्देशों के तहत गुरुवार तड़के पुलिस प्रशासन ने सराय खाम स्थित मस्जिद पर लगे दो लाउडस्पीकर उतरवा दिए। यह कार्रवाई सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी द्वारा की गई। अल सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची और निर्धारित नियमों के अनुसार लाउडस्पीकर हटवाने की कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। इस दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा, जिससे किसी प्रकार की असहज स्थिति उत्पन्न न हो।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि यह कदम शासन के निर्देशों के अनुपालन में उठाया गया है, जिसका उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण करना और सभी धार्मिक स्थलों पर निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित कराना है। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कहीं भी नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।कार्रवाई के दौरान उपनिरीक्षक मनीष कुमार, ललित चतुर्वेदी,आशीष कुमार,शुभम वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर तैनात रहे और पूरे अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular