
जसवन्तनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक होटल के पास बुधवार को उस समय हादसा हो गया, जब चालक को नींद की झपकी आ गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में चालक मोहित पांडे पुत्र हरिश्चंद्र पांडे निवासी अकबरपुर, थाना बाबरपुर, जनपद कानपुर देहात और उनके साथ बैठे बाबू शुक्ला पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी ए-ब्लॉक किदवई नगर, कानपुर नगर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हादसे के चलते कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
