Homeउत्तर प्रदेशजौनई में एक दिवसीय कृषि मेला,मेले में उन्नत खेती की तकनीकों से...

जौनई में एक दिवसीय कृषि मेला,मेले में उन्नत खेती की तकनीकों से रूबरू हुए किसान

54155

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। किसानों की आय में वृद्धि और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि परीक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र, जौनई में एक दिवसीय कृषि मेला, कृषक संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उप कृषि निदेशक (शोध) इटावा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मेले में उन्नत बीज, मृदा परीक्षण, पशुपालन, जैविक कृषि, श्री अन्न (मिलेट्स) और अन्य कृषि उत्पादों से संबंधित विभिन्न स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायिका सरिता भदौरिया प्रतिनिधि सचिन यादव एवं जिला पंचायत सदस्य द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर किसानों को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

उप कृषि निदेशक आर.एन. सिंह ने कृषि शोध केंद्र की उपयोगिता बताते हुए किसानों को नई तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक उत्पादन करने की सलाह दी। जिला कृषि अधिकारी ओंकार सिंह ने उन्नत कृषि निवेश, गुणवत्तापूर्ण बीजों के चयन और आधुनिक उपकरणों के प्रयोग पर विस्तार से जानकारी दी।

54158

विशेषज्ञों ने किसानों को जैव उर्वरकों के महत्व, मिट्टी की सेहत सुधारने के उपाय, रबी और खरीफ फसलों की उन्नत किस्मों, फसल संरक्षण तथा रोगों की रोकथाम के वैज्ञानिक तरीकों से अवगत कराया। किसानों ने भी खुलकर अपने अनुभव साझा किए और विशेषज्ञ प्रकाश नारायण त्रिपाठी से सीधे संवाद कर समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।संचालित योजनाओ के बारे में जानकारी दी गयी। कृषि मेला के आयोजन के समय प्रदीप कुमार, गजेन्द्र सिंह, उपेन्द्र कुमार अशलेन्द्र कुमार, प्रक्षेत्र श्रीमती अन्जू वर्मा, हरिओम, गजेन्द्र यादव राजीव कुमार सिंह एवं अन्य कर्मचारी आदि उपस्थित रहे। गोष्ठी एवं कृषि मेला में उपस्थित सभी अतिथिगण/अधिकारी/कर्मचारी/ कृषकों का आभार उपकृषि निदेशक (शोध) इटावा द्वारा समापन की घोषणा की गयी।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular