Homeउत्तर प्रदेशअल्ट्रासाउंड सेंटरों की नियमित जांच के निर्देश, नियम उल्लंघन पर होगी कठोर...

अल्ट्रासाउंड सेंटरों की नियमित जांच के निर्देश, नियम उल्लंघन पर होगी कठोर कार्रवाई : डीएम

89821

मैनपुरी (संवाददाता – अमन कुमार)। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जिला स्तर पर अल्ट्रासाउंड सेंटरों की निगरानी के लिए गठित पी.सी.पी.एन.डी.टी. समिति की बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जनपद में संचालित सभी अल्ट्रासाउंड सेंटर निर्धारित मानकों एवं नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें। उन्होंने कहा कि सेंटरों की नियमित और प्रभावी जांच सुनिश्चित की जाए तथा निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की खानापूर्ति न हो।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जो सेंटर निर्धारित नियमों का पालन नहीं करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विभिन्न अल्ट्रासाउंड सेंटरों से संबंधित मामलों पर समिति के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इनमें बौद्वास अल्ट्रासाउंड सेंटर, पाठक हॉस्पिटल एंड अल्ट्रासाउंड सेंटर, लाइफ लाइन अल्ट्रासाउंड सेंटर, मॉ अल्ट्रासाउंड सेंटर, हंसराज अल्ट्रासाउंड सेंटर, सिद्धार्थ अल्ट्रासाउंड सेंटर, बाबूराम डायग्नोस्टिक सेंटर, खुशी अल्ट्रासाउंड सेंटर, कमला अल्ट्रासाउंड सेंटर, मोहन अल्ट्रासाउंड सेंटर, गर्वित अल्ट्रासाउंड सेंटर तथा रागिनी अल्ट्रासाउंड सेंटर के प्रकरण शामिल रहे।

बैठक के दौरान संबंधित मामलों में समिति द्वारा नियमानुसार कार्रवाई किए जाने पर सहमति व्यक्त की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि पी.सी.पी.एन.डी.टी. एक्ट का कड़ाई से पालन कराया जाए, ताकि भ्रूण लिंग जांच जैसी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके। इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष, उप मुख्य चिकित्साधिकारी एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

MiH News
MiH Newshttps://mihnews.in
MiH News का मुख्य उद्देश्य है आप लोगो तक ताज़ा जानकारी को सबसे तेज और सबसे पहले पहुँचाना है। हम तेज़ और सटीक समाचार प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular