
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव सिमरा पुरवा निवासी भोले यादव (45) पुत्र दयाराम यादव की बेला कस्बे में किराना की दुकान है। शनिवार को वह किसी कार्य से रसूलाबाद गए थे। देर शाम वहां से ऑटो द्वारा वापस बेला आ रहे थे। जैसे ही ऑटो पिपरौली के पास पहुंचा तभी ऑटो बेकाबू होकर पलट गया। जिससे भोले यादव को गंभीर चोटें आईं।
दुर्घटना में अन्य सवारियों को हल्की फुल्की चोटें आईं जिससे वे अपने घर चले गए। बताया जाता है कि ऑटो चालक ने भोले यादव को बेला के निजी अस्पताल पंहुंचाया।जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इस संबंध में भोले यादव ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है। प्रभारी थानाध्यक्ष अनिलेश कुमार ने बताया है की उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
