Homeउत्तर प्रदेशशांति देवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमिडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी...

शांति देवी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल एवं इंटरमिडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

80046

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। नगर के शांति देवी इंटर कॉलेज, रेल मंडी में शनिवार को विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी और उत्साह साफ झलक रहा था।

विद्यालय की प्रबंधिका एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती विमलेश यादव ने कक्षा 10 और 12 के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कक्षा 12 में शिखा, इशू, रश्मि व हेमा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि कक्षा 10 में आशी, दिव्या, तृप्ती, तान्या, तृष्णा व पल्लवी ने सर्वोच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ0 प्रतीक यादव ने कहा कि मेहनत और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular