Homeउत्तर प्रदेशश्री राठौर सेवा संस्थान इटावा का गठन, समाज को मिलेगा नया आयाम

श्री राठौर सेवा संस्थान इटावा का गठन, समाज को मिलेगा नया आयाम

80345

इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। शहर के ऐतिहासिक नीलकंठ मंदिर परिसर में रविवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाज सेवा के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए श्री राठौर सेवा संस्थान का विधिवत गठन किया गया इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिकों और उत्साही युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संस्थान के भविष्य की रूपरेखा तैयार की।

​शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा मुख्य फोकस। संस्थान के संस्थापक एवं नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. संतोष राठौरने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस संस्थान की नींव समाज के गरीब जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सेवा के लिए रखी गई है। उन्होंने बताया कि संस्थान मुख्य रूप से

​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और उसे बढ़ावा देने। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान चलाने। समाज में आपसी एकता और भाईचारे को सुदृढ़ करने के लिए काम करेगा। कार्यक्रम के दौरान मीडिया क्षेत्र में कार्यरत स्वजातीय युवा साथियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

उपस्थित सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे बिना किसी भेदभाव के सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनाएंगे।

​ये बने संस्थान के पदाधिकारी
​बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें निम्नलिखित लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई:
संस्था के चुनें गए पदाधिकारी संस्थापक/अध्यक्ष डॉ.संतोष राठौर , उपाध्यक्ष प्रोफेसर हिमांशु कुमार, महामंत्री विपिन कुमार एडवोकेट, कोषाध्यक्ष दिनेश राठौर,मंत्री बबलू, संगठन मंत्री अतुल कुमार,मीडिया प्रभारी पंकज राठौर बॉबी, सदस्य रवि कुमार, सदस्य जितेंद्र सिंह इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,समाजसेवी एवं युवा उपस्थित रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular