
चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद के डीडीयू स्टेशन के पास स्थित टीआरएस शेड में क्रेन का पुल्ली गिरने से काम कर रहे 52 वर्षीय रेलकर्मी प्रमोद कुमार यादव की मौत हो गई टेक्निशियन की मौत को विभागीय लापरवाही करार देते हुए साथी कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया लगभग छह घंदे बाद अधिकारियों ने मामले की जांच करने दोषी को दंडित करने मृतक आश्रित को सभी देयों का जल्द से जल्द भुगतान करने का आश्वासन दिया तब जाकर रेल कर्मचारियों का धरना समाप्त हुआ इस बाबत पीआरओ/डीसीएम विश्वनाथ ने बताया कि डीआरएम के निर्देश पर उच्च स्तरीय जांच कमेटी गठित कर दिया गया है एक हफ्ते में अपना रिपोर्ट सौंपने पर कार्रवाई किया जाएगा।
