Homeउत्तर प्रदेशAuraiya News: औरैया में वन महोत्सव का आगाज़, 45 लाख पौधे लगाने...

Auraiya News: औरैया में वन महोत्सव का आगाज़, 45 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

133570

औरैया में वन महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ हो गया है। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ जिले में 1 से 7 जुलाई तक विशेष पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत इस वर्ष पूरे जनपद में करीब 45 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

वन महोत्सव की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से हुई, जहां जिलाधिकारी ने कदंब का पौधा लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कचनार का पौधा लगाया, वही डीएफओ सीपी सिंह ने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।

133574 edited

वन विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान पूरे जिले में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों में पर्यावरण विषयक प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को वृक्षों के महत्व से अवगत कराया जाएगा।

उधर, औरैया रेंज के ग्राम जैतपुर में भी वन महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। रेंजर धर्मवीर सिंह, डिप्टी रेंजर डी.एस. गौतम और वन विभाग की टीम ने पौधारोपण किया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर गोष्ठी आयोजित की गई और आम के पौधों का वितरण कर ग्रामीणों से पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया गया।

वन विभाग का कहना है कि पौधारोपण तभी सफल होगा, जब लगाए गए पौधों की जिम्मेदारी भी सभी मिलकर निभाएं। पर्यावरण को हराभरा बनाने की दिशा में यह अभियान जिले के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Manish Sharma
Manish Sharmahttps://mihnews.in/
एक अनुभवी टेक और ऑटोमोबाइल लेखक हैं, वर्तमान में MiH News के लिए काम कर रहे है, 3+ वर्षों के अनुभव के साथ स्मार्टफोन, ऑटोमोबाइल, कारोबार पर 1000+ आर्टिकल्स को लिखे हैं।
RELATED ARTICLES

Most Popular