
चंदौली (संवाददाता – शमशेर चौधरी)। जनपद के पीडीयू नगर सुभाष नगर स्थित तालाब की सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। तहसील प्रशासन की टीम ने तालाब की भूमि पर बने अवैध निर्माणों को चिह्नीत कर दिया है अधिकारियों के अनुसार यह प्रक्रिया अधिकतम दस दिनों में पूरी कर ली जाएगी जिसके बाद अवैध भवनों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जाएगा।
जानकारी के अनुसार सुभाष नगर में करीब नौ बीघा तालाब की भूमि के बड़े हिस्से पर वर्षों से अवैध कब्जा कर मकान और अन्य निर्माण कर लिए गए हैं स्थानीय लोगों द्वारा लंबे समय से इन अतिक्रमणों को हटाने की मांग की जा रही थी अब प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई तेज कर दी है।
एसडीएम राजीव मोहन सक्सेना ने बताया कि चिह्नी करण का कार्य पूरा होने के बाद सभी अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है और किसी भी अवैध निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
