Homeउत्तर प्रदेशममता, संस्कार और सम्मान का अद्भुत संगम, चौ. सुघर सिंह पब्लिक स्कूल...

ममता, संस्कार और सम्मान का अद्भुत संगम, चौ. सुघर सिंह पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया मदर्स डे

91667

जसवंतनगर (संवाददाता : पंकज राठौर)। चौ. सुघर सिंह पब्लिक स्कूल में मदर्स डे का आयोजन हर्षोल्लास, उत्साह और भावनात्मक माहौल में किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने कविता, समूह नृत्य, गीत एवं भाषण प्रस्तुत कर मां के त्याग, ममता और संघर्ष को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा बनाए गए आकर्षक कार्ड और संदेश कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। विद्यालय परिसर तालियों की गूंज और भावनात्मक पलों से सराबोर नजर आया।

91670

विद्यालय के शिक्षकों ने कहा कि मां बच्चे की पहली गुरु होती है, जो अपने संस्कार और मार्गदर्शन से जीवनभर सही दिशा प्रदान करती है। संस्थान के निदेशक अनुज मोंटी यादव ने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है। वहीं स्वधा हॉस्पिटल की निदेशक डॉ. अंजली यादव ने मां के प्यार और त्याग को बच्चों की सबसे बड़ी ताकत बताया। प्रधानाचार्य फ्रांसिस के ए ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और पारिवारिक संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। इस मौके पर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, गौरव भदौरिया, मनीष चौधरी, गीता यादव सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Pankaj Rathaur
Pankaj Rathaurhttps://mihnews.in/
जमीन से जुड़ी रिपोर्टिंग में विश्वास रखने और सामाजिक मुद्दों से जुडी खबरे.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular