
इटावा (संवाददाता : पंकज राठौर)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के तत्वाधान में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इटावा श्री रजत सिंह जैन की अध्यक्षता एवं दिशा-निर्देशन में अपर जिला जज प्रथम श्री अखिलेश कुमार व स्पेशल जज ;एस0सी0/एस0टी0 एक्टद्ध/नोडल अधिकारी लोक अदालत श्री संजय कुमार चतुर्थ एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती आरती द्विवेदी तथा जनपद के समस्त अधिकारीगण के सतत् प्रयास से जनपद न्यायालय, इटावा व समस्त राजस्व न्यायालयों एवं समस्त प्रशासनिक विभागों के सहयोग से आज दिनांक 09/05/2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत में आर्बिट्रेशन वादों सहित सकल रूप से 1,32,639 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें माननीय जनपद न्यायाधीश महोदय श्री रजत सिंह जैन द्वारा 03, अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम श्री अखिलेश कुमार द्वारा 02, विशेष न्यायाधीश (एस0सी0/एस0टी0) श्री संजय कुमार चतुर्थ द्वारा 03, विशेष न्यायाधीश (द0प्र0क्षे0) श्री आलोक कुमार श्रीवास्तव 02 तथा विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) श्री अंकुर शर्मा द्वारा 414 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय श्री ललित नारायण झा व अतिरिक्त न्यायाधीश, परिवार न्यायालय श्री सुबोध वाष्र्णेय द्वारा कुल 22 वैवाहिक प्रकरणों का निस्तारण किया गया। कुल 07 जोडो की एक साथ विदाई करायी गयी। पीठासीन अधिकारी एम0ए0सी0टी0 श्री रामचन्द्र यादव प्रथम द्वारा 26 वादों, पीठासीन अधिकारी, उपभोक्ता न्यायालय श्री गुलाब सिंह द्वारा कुल 09 वाद व अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत श्री देवेन्द्र सिंह द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अश्वनी कुमार-प् व अन्य फौजदारी न्यायालयों द्वारा कुल 2542 शमनीय आपराधिक वादों का निस्तारण किया गया।
पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इटावा श्रीमती आरती द्विवेदी ने यह बताया कि उक्त राष्ट्रीय लोक आदलत में न्यायिक अधिकारीगण के अतिरिक्त विभिन्न विभागों व बैंको से सम्बन्धित प्री लिटिगेशन के 1,30,331 वाद निस्तारित किए गए जिनमे 209207137/-रू0 वसूल किए गए। प्री-लिटिगेशन तथा लम्बित वादों का निस्तारण करते हुए सकल रूप से 22,72,54,187/-रू0 वसूल किए गए। इस लोक अदालत में विभिन्न दूर-सुदूर क्षेत्रों से आए हुए लोगों को बैंकों के ऋण के भुगतान के संबंध में अच्छी छूट दी गई। भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षकारियों व वादकारियों के लिए पेय जल व उचित छाया इत्यादि का प्रबंध भी किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायिक अधिकारीगण, प्रशासनिक अधिकारीगण, अधिवक्तागण सहित काफी संख्या में वादकारीगण उपस्थित रहे।
