Homeउत्तर प्रदेशसक्षम संगठन का प्रांत अधिवेशन संपन्नः औरैया में डॉ. अनिल तिवारी जिलाध्यक्ष...

सक्षम संगठन का प्रांत अधिवेशन संपन्नः औरैया में डॉ. अनिल तिवारी जिलाध्यक्ष नियुक्त, दिव्यांग प्रतिभा मोहित परमार सम्मानित

86627

औरैया में सक्षम संगठन का प्रांत योजना बैठक संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. अनिल तिवारी को औरैया का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस बैठक का आयोजन डीपीएस स्कूल औरैया में किया गया था। कार्यक्रम में सक्षम संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत संघ के पूर्व प्रचारक व राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीराम शुक्ला और प्रशासनिक अधिकारी अटल राज भास्कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट आमंत्रित अतिथियों में भाजपा के जिला महामंत्री विशाल शुक्ला और डॉ. शिवम अग्रवाल शामिल थे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत अध्यक्ष देव नारायण सोनी, प्रांत सचिव सुरेंद्र गोस्वामी और जिलाध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने सूरदास जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलाकांत जी ने संगठन को मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर क्रीड़ा के क्षेत्र में राष्ट्रीय खिलाड़ी और दिव्यांग प्रतिभा मोहित परमार को सम्मानित किया गया।

बैठक मेंघांत के सभी जिलों ने अपने-अपने जनपदों में किए गए का विवरण प्रस्तुत किया और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। प्रांत कोषाध्यक्ष शांति भूषण, प्रांत उपाध्यक्ष बृजेश कटियार, पीयूष द्विवेदी, सुमन चतुर्वेदी, प्रांत सह सचिव मनमोहन मिश्रा और प्रशांत पांडेय ने भी आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी।योजना बैठक में कई नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। इसमें डॉ. अनिल तिवारी को औरैया का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जितेंद्र मिश्रा को कन्नौज जनपद का जिला संयोजक कि किंग तिवारी को बांदा जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त जबकि अभिषेक सिंह को बांदा का सचिव दायित्व सौंपा गया। प्रांतीय स्तर पर पंकज तिवारी को प्रांत उपाध्यक्ष, विकास त्रिपाठी और डॉ. जितेंद्र त्रिवेदी को प्रांत सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। योजना बैठक में कई नवीन दायित्वों की घोषणा की गई।

इसमें डॉ. अनिल तिवारी को औरैया का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जितेंद्र मिश्रा को कन्नौज जनपद का जिला संयोजक और शिवचरण तिवारी को बांदा जनपद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया, जबकि अभिषेक सिंह को बांदा का सचिव दायित्व सौंपा गया। प्रांतीय स्तर पर पंकज तिवारी को प्रांत उपाध्यक्ष, विकास त्रिपाठी और डॉ. जितेंद्र त्रिवेदी को प्रांत सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई।

Sandip Kumar
Sandip Kumarhttps://mihnews.in
10 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे है। अब MiH News के लिए काम करते है, इसमें क्राइम की खबरें को प्रकाशित करते है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular